पटना, 16 अगस्त 2026

शनिवार को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे सम्मान एवं गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान सपूतों के त्याग, तपस्या और संघर्ष का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। आज हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए विकसित बिहार एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

इस अवसर पर सुरक्षा बलों की टुकड़ी ने गरिमापूर्ण तरीके से सलामी दी। समारोह में सैकड़ो की तदाद में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।

उक्त अवसर पर उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकत्र्तागण सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी राष्ट्र के प्रति अपनी राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम तिरंगे को समर्पित की।

वही नीतीश कुमार ने इस अवसर पर बिहार एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए बिहार को विकास एवं प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

झंडोत्तोलन उपरान्त नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान जनसेवा की भावना के साथ पार्टी के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता दल (यू) के कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी नीतीश कुमार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस दौरान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा, बिहार सरकार में उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी, विधान परिषद में पार्टी के उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री अशोक चैधरी, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, विधान पार्षद संजय सिंह, विधान पार्षद भारती मेहता, विधान पार्षद शिवरानी देवी प्रजापति, पार्टी नेता लोकप्रकाश संह सहित सैकड़ो की तदाद में पार्टी नेतागण एवं कार्यकत्र्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.