नई दिल्ली/पटना 17 अगस्त 2026

खान मंत्रालय द्वारा आज पटना में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की 8वीं श्रृंखला के संबंध में रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार तथा बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने उभरती प्रौद्योगिकियों, स्वच्छ ऊर्जा और प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की रणनीतिक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण खनिज भारत की दीर्घकालिक खनिज सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने खनिज अन्वेषण में तेजी लाने और महत्वपूर्ण खनिजों की पूरी मूल्य श्रृंखला में मजबूत घरेलू क्षमताओं के विकास पर जोर दिया। उन्होंने बिहार में महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में निवेश और नवाचार की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य की खनिज क्षमता का प्रभावी उपयोग आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के व्यापक लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की महत्वपूर्ण खनिज क्षमता को रेखांकित करते हुए राज्य के खनिज संसाधनों की क्षमता को साकार करने तथा निवेश और विकास के नए अवसर सृजित करने के लिए केंद्र और राज्य के बीच सहयोग तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने निवेशकों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया तथा बिहार में निवेश के लिए अनुकूल, पारदर्शी और सुविधाजनक कारोबारी वातावरण तैयार करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश को सुगम बनाने, सतत खनिज विकास को बढ़ावा देने और निवेशकों के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.