सिमुलतला, जमुई 15 अगस्त 2026
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेलहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज यादव ने सिमुलतला, जमुई स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ (संस्थान) में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषणों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।अपने संबोधन में मनोज यादव ने कहा कि “स्वतंत्रता हमें अपने पूर्वजों के त्याग और बलिदान से मिली है। आज युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाकर देश को आगे बढ़ाएं।”

उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां नई पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को मजबूत करती हैं।समारोह में संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. यू.पी. गुप्ता, डायरेक्टर रितेश कुमार गुप्ता, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गॉडसन किशोर डी., KSS College of Nursing की प्राचार्या श्रीमती रोसेलिन टुडू सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

![]()
