पटना 17 अगस्त 2026

शिक्षा विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना शनिवार को हाफ डे के दौरान विद्यालय संचालन के संबंध में अलग से निर्देश जारी करने की सूचना को गंभीरता से लिया है।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आदेश के बाद सोमवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र के जरिए सख्त हिदायत दी गई है कि विभागीय अनुमति के बिना अपने स्तर से विद्यालय संचालन के संबंध में कोई पृथक निर्देश जारी नहीं करें।

विभागीय आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय का संचालन किया जाना है। इस व्यवस्था में विभाग के स्तर से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी पत्र में विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस निर्देश का सख्ती से अनुपालन करने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि निर्देश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। शनिवार को विद्यालय संचालन को लेकर विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पूरे राज्य में एकरूपता और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed