भागलपुर 17 अगस्त 2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पुनः-पंजीकरण (Re-registration) की अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है।

IGNOU के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. सारह नसरीन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सभी ODL और ऑनलाइन मोड में संचालित कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पुनः-पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है।

डॉ. नसरीन ने बताया कि यह निर्णय उन विद्यार्थियों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है जो किन्हीं कारणों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना पुनः-पंजीकरण नहीं कर सके थे।

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए शीघ्र अपना पुनः-पंजीकरण पूरा कर लें।इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना पुनः-पंजीकरण IGNOU के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं।
![]()
