नई दिल्ली/पटना 19 अगस्त 2026

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सीतामढ़ी द्वारा पीएम श्री प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवहर में “नशा मुक्त भारत अभियान एवं विकसित भारत जी राम जी” विषय पर दिनांक 18 और 19 अगस्त, 2026 तक आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जन-जागरूकता अभियान का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद लवली आनंद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियानों से आम नागरिकों को केंद्र सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होती है।

उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान और विकसित भारत जी राम जी योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया ऐसा योजना है जिससे परिवार, समाज, राज्य और देश की तरक्की हो सकता है। इसका पूर्णतः रोक होनि चाहिए और बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से पूर्ण शराब बंदी है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.