पटना, 19 अगस्त 2026

बुधवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने भी विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल की। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी शंभु कुशवाहा मौजूद रहे।

जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने समस्याओं के समाधान के प्रति मंत्रियों की तत्परता की सराहना की। उन्होंने जद (यू) प्रदेश कार्यालय में प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक चलने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम को आम लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

इस दौरान श्री निशांत ने जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधा संवाद करना, उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़, प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में विभाग की ओर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.