पटना 28 अगस्त 2026

बिहार के विश्वकर्मा एवं युगपुरुष नीतीश कुमार का रक्षाबंधन पर बिहारवाशियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा की भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और समर्पण का पावन पर्व है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में रिश्तों की पवित्रता, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करने का संदेश देता है।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार सहित देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास का यह पवित्र बंधन सदैव मजबूत बना रहे।

आइए, इस अवसर पर हम सभी समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सम्मान और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें। यही इस पावन पर्व की सच्ची भावना है।

वही उक्त मौके पर रक्षाबंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के पावन अवसर पर नीतीश कुमार ने वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण की रक्षा और वृक्षों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षों की सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढाना और अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधने की यह पहल प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना को मजबूत करती है। 

नीतीश कुमार ने अपनी तीनों बहनों से राखी बंधवाने के उपरांत सभी प्रदेशवासियों से एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने तथा वृक्षों की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता ललन कुमार सर्राफ एमएलसी के साथ मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.