पटना,27 नवंबर 2026

आयकर विभाग, पटना एवं आईसीएआई पटना शाखा के संयुक्त तत्वावधान में फास्ट-डीएस योजना यानी विदेशी संपत्ति एवं स्रोत प्रकटीकरण योजना पर आज होटल पनाश, पटना में एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्याम मनोहर सिंह, अपर निदेशक, आयकर (जांच), पटना, ने फास्ट-डीएस आउटरीच सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि करदाताओं को सही मार्गदर्शन देना है, ताकि वे समय रहते अपनी विदेशी संपत्ति का सही प्रकटीकरण कर सकें।

अनन्या सिन्हा, संयुक्त निदेशक, आयकर (जांच), पटना, ने उद्घाटन उद्बोधन में बताया कि यह योजना क्यों आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ गया है, ऐसे में विदेशी बैंक खाता, विदेशी संपत्ति या विदेशी आय को छिपाना अब संभव नहीं है। सही प्रकटीकरण करने से करदाता भविष्य की मुकदमेबाजी, भारी जुर्माना और अभियोजन से बच सकते हैं।

इसके पश्चात प्रिंस बाबू मिश्र, सहायक निदेशक, आयकर (जांच), विदेशी संपत्ति जांच इकाई, पटना, ने योजना के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने सरल भाषा और उदाहरणों से बताया कि कौन पात्र है, किन संपत्तियों का प्रकटीकरण करना है, क्या प्रक्रिया है, क्या समय-सीमा है और स्वैच्छिक प्रकटीकरण के क्या लाभ हैं।

उन्होंने विदेशी बैंक खाता, विदेशी संपत्ति, विदेशी निवेश, विदेशी ट्रस्ट, विदेशी कंपनी में हिस्सेदारी, ESOPs और RSUs और विदेशी आय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विदेशी कंपनियों से मिले ESOPs (कर्मचारी को शेयर खरीदने का अधिकार) और RSUs (शर्त पूरी होने पर मिलने वाले शेयर) का भी सही समय पर प्रकटीकरण करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने NRIs और Resident के नियम को भी आसान शब्दों में समझाया। अगर कोई व्यक्ति साल में भारत में 182 दिन या ज्यादा रहता है, तो वह Resident है और उसे अपनी पूरी दुनिया की आय और संपत्ति बतानी होगी। अगर वह इससे कम दिन रहता है, तो वह NRI है। लेकिन पहले Resident रहते हुए बनाई गई विदेशी संपत्ति को भी छिपाना नहीं है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गलत या अधूरा प्रकटीकरण भविष्य में बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए सभी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक जांच कर ही प्रकटीकरण करना चाहिए।

कार्यक्रम के स्वागत सत्र की अध्यक्षता सीए सबा महमूद ने की जबकि समापन प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ हुआ। आयकर विभाग की ओर से अंगद कुमार, सहायक निदेशक, आयकर (जांच), महानिदेशक (मुख्यालय) एवं दीपक कुमार, आयकर अधिकारी एवं आईसीएआई पटना शाखा की ओर से सीए राजेश कुमार मिश्र, अध्यक्ष, सीए अशोक कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष, सीए नवनीत कुमार नितेश, सचिव एवं सीए आशुतोष कुमार चंद्रा, कोषाध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर पेशेवर एवं हितधारक शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.