पटना 29 अगस्त 2026

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, मुंगेर द्वारा जे०एन०के०टी० इन्टर विद्यालय, खगड़िया में ‘नशा मुक्त भारत ‘अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम के पूर्व प्रचार-प्रसार के लिए छात्र-छात्राओं के द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

चित्रांकन प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत विषय पर बहुत अच्छे संदेशपरक चित्र बनाए। छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की अपील की। बच्चों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

चित्रांकन प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकायें सुप्रिया कुमारी एवं रेणु कुमारी एवं शिक्षक संजीव कुमार वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो मुंगेर के क्षेत्रीय प्रचार सहायक ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आज के चित्रांकन प्रतियोगिता के सफल चार प्रतिभागियों को 31 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से मंचासीन अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed