पटना 29 अगस्त 2026

गंगा देवी महिला महाविद्यालय की खेल समिति एवं इनर व्हील क्लब, पाटलिपुत्र समर्पण के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘राष्ट्रीय खेल दिवस-2026’ के अवसर पर टेबल-टेनिस प्रतियोगिता, खेल सामग्री वितरण तथा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात, महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। विशिष्ट अतिथियों प्रियका कुमार (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन), डॉ. नीना कुमार (पास्ट एसोसिएशन ट्रेजरर) नीना सहाय (अध्यक्ष, इनर व्हील क्लब पाटलिपुत्र समर्पण) निशा विद्यार्थी तथा अनामिका सिंह को शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया गया।

इनर व्हील क्लब द्वारा खेल सामग्री का दान छात्राओं में खेल-कूद की भावना को प्रोत्साहित करने और महाविद्यालय की खेल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निम्नलिखित खेल सामग्रियां दान की गई : एक्सरसाइज साइकिल ,
बास्केटबॉल रिंग वॉलीबॉल एवं वॉलीबॉल नेट ,फुटबॉल , बैडमिंटन रैकेट , बैडमिंटन कॉर्क एवं बैडमिंटन नेट।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा रॉय, ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व तथा मेजर ध्यानचंद जी के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्कृष्ट खेलभावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की विजेता तनु रॉय एवं खुशी रानी उपविजेता गीशिका गौरी एवं अनामिका कुमारी को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभावान छात्राओं को भी इनर व्हील क्लब की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन खेल समिति की समन्वयक डॉ. मनीषा कुमारी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शशि अग्रवाल ने प्रस्तुत किया।महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक शाइस्ता निशार के साथ-साथ महाविद्यालय की प्रॉक्टर डॉ बिधू बाला, बर्सर डॉ रचना जायसवाल और विभिन्न शिक्षिकाएँ एवं शिक्षिकेतर कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed