पटना 01 सितम्बर 2026

श्री कृष्ण महोत्सव ट्रस्ट की ओर से रविवार, 30 अगस्त को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, गांधी मैदान, पटना में ‘श्री कृष्ण महोत्सव 4.0’ का भव्य आयोजन किया गया। कृष्ण भक्ति, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से सजे इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं राजधानीवासी शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर कृष्णमय बना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ। दोपहर एक बजे से बच्चों के लिए रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 85 बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक स्वरूप में सज-धजकर शामिल हुए। नन्हे बाल गोपालों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पी. के. अग्रवाल, अध्यक्ष, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, विशिष्ट अतिथि सुभाष पटवारी, संस्था अध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव मुकेश जैन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। दोपहर दो बजे से महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कलाकारों ने पारंपरिक कथक, भरतनाट्यम एवं लोकनृत्यों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को जीवंत किया। रासलीला की भावपूर्ण प्रस्तुति तथा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नाट्य मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

दोपहर तीन बजे आयोजित दही हांड़ी प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। इसमें युवाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। मटकी फोड़ने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और इस दौरान पूरा वातावरण जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया और इसके साथ ही महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रभु आहार के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बच्चों की रूप सज्जा प्रतियोगिता को दो ग्रुपों में आयोजित किया गया तथा दोनों ग्रुपों के प्रथम आठ-आठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

ग्रुप कृष्ण में प्रथम पुरस्कार – निशांत कुमार, द्वितीय दिव्यांश कुमार एवं तृतीय पुरस्कार ज्ञानेश राज को मिला तथा ग्रुप राधा में प्रथम पुरस्कार – किया शर्मा को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार – समृद्धि रॉय एवं तृतीय पुरस्कार -रेवांशी सिंह को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में निर्णयकगण की भूमिका में राखी शर्मा, रूबी सिन्हा, अनुपम जैन, ने निभाई। पूरे मार्यक्रम का बेहतरीन मंच संचालन स्वाति द्वारा कजय गया। कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले संरक्षक गणेश खेतड़ीवाल सहित अध्यक्ष राकेश कुमार, धर्मराज केशरी, शम्भू प्रसाद, डॉ. गीता जैन, पवन कुमार, अजय कुमार गुप्ता, दुर्गा राय, गोपाल कृष्ण, प्रेम कुमार, आदित्य राज, विजय जैन को सम्मानित भी किया गया। महासचिव मुकेश जैन ने कहा कि श्री कृष्ण महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस बार महोत्सव में पारंपरिक कला रूपों के साथ आधुनिक मंचन का सुंदर समन्वय किया गया, जिसने दर्शकों को एक अनोखा सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजक एम. पी. जैन ने कहा कि श्री कृष्ण महोत्सव में राजधानीवासियों ने परिवार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और कृष्ण भक्ति के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का आनंद लिया। मौके पर बच्चों की रूप सज्जा, आशीष ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रासलीला और मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने महोत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.