पटना 01 सितम्बर 2026
इनर व्हील क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा की नई अध्यक्ष अपर्णा भारती का पदस्थापन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार थीं। उन्होंने क्लब द्वारा जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के विजिट के अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अपर्णा भारती के नेतृत्व में ईस्ट एंड वेस्ट हाई स्कूल में छात्राओं के लिए ‘फिट गर्ल’ प्रोजेक्ट के तहत जिम रूम का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही छात्राओं के लिए स्केटिंग, स्किपिंग रोप, बॉल एवं अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। स्कूल की छात्राओं एवं अधिकारियों के लिए मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सीबीसी जांच के साथ-साथ आधुनिक उपकरणों से आंखों की जांच की गई।
क्लब द्वारा पटना के जनार्दन घाट पर ‘पूजा बैंक’ का भी निर्माण कराया गया है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य पूजा सामग्री को गंगा में प्रवाहित करने के बजाय एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित कर गंगा को प्रदूषण से बचाना है। यह अपने तरह का अनूठा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इन सभी प्रोजेक्टों का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार ने किया।
पदस्थापना समारोह के दौरान क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगों को एक ईको पिकअप वैन एवं दो ई-रिक्शा जीविकोपार्जन के लिए प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त दो गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन, दो जरूरतमंदों को छाते तथा एक लाचार दिव्यांग लड़की को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार ने कहा कि “इनर व्हील क्लब सदैव निस्वार्थ भाव से जनसेवा के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ समाज सेवा के कार्य करता रहेगा।”

मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष अपर्णा भारती ने कहा कि “आज इस प्रतिष्ठित पद की जिम्मेदारी और कॉलर स्वीकार करना मेरे लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है। पाटलिपुत्र की यह पावन भूमि हमेशा से दूरदृष्टि, संस्कृति और सकारात्मक परिवर्तन की प्रतीक रही है। ऐसे ऐतिहासिक नाम से जुड़े क्लब का नेतृत्व करना मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प है।”
समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी ने भी पदभार ग्रहण किया। आईपीपी शीतू गांधी, वाइस प्रेसिडेंट किरण शिरोमणि, सेक्रेटरी नीलांजना भट्टाचार्य, ट्रेजरर सुधा बिदसरिया, आईएसओ रेखा सिंह एवं एडिटर अनिता कुमार ने अपने-अपने पद की जिम्मेदारी संभाली। वहीं एग्जीक्यूटिव मेंबर्स अनीता सिंह, शिल्पी चाचान, वहीदा अहमद, शिखा सिंह, शोभा गुप्ता, अजीत झा एवं शोभा रानी सिंह ने भी अपनी जिम्मेदारियां ग्रहण कीं।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट आईएसओ नीलू अरोड़ा ने कहा कि इनर व्हील क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा हमेशा से जनसेवा के लिए तत्पर रहा है और भविष्य में भी क्लब इससे बेहतर एवं प्रभावशाली सेवा कार्य करेगा।
समारोह में डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर विभा वरन पहाड़ी, डिस्ट्रिक्ट एडिटर सोनल वर्मा, पीडीसी नीना कुमार, सरिता प्रसाद, पीपी कंचन रॉय, पीपी प्रीति कश्यप, पीपी सुनीता खेमका, पीपी सुनीता अग्रवाल, पीपी संध्या अग्रवाल, पीपी निशा विद्यार्थी सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। जानी-मानी समाजसेविका डॉ गीता जैन ने भी क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पूरी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। समारोह का मंच संचालन पीडीसी श्वेता सिन्हा एवं पीपी पूनम सिंह ने शानदार एवं प्रभावशाली ढंग से किया।
![]()
