पटना, 02 सितंबर 2026

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार लगातार एमएलसी रहे प्रो. नवल किशोर यादव इस बार छठी जीत यानी सिक्सर लगाने की तैयारी में हैं। पिछले 6 महीने से वे पटना, नालंदा और नवादा के हर कॉलेज-हाईस्कूल में जाकर शिक्षक मतदाताओं से रात-दिन संपर्क कर रहे हैं। हर जगह जोरदार स्वागत हो रहा है।

1996 से लगातार 5 बार जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके नवल यादव का कहना है कि उन्होंने पूरा जीवन शिक्षकों के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकार के लिए समर्पित किया है, इसीलिए शिक्षकों के दिलों में बसे हैं।उन्होंने कहा कि उनसे पहले प्रो. पी.एन. शर्मा जीतकर शिक्षकों को भूल जाते थे, जबकि उन्होंने विधान परिषद से सड़क तक अपनी ही सरकार से शिक्षकों के लिए संघर्ष किया है। शिक्षकों के भरोसे पर ही वे इस बार पहले से ज्यादा वोटों से जीत का दावा कर रहे हैं। समर्थकों के अनुसार उनके पक्ष में आंधी-सुनामी जैसा माहौल बन गया है।

दूसरी तरफ विपक्ष में अभी तक मजबूत चेहरा नहीं दिख रहा। चर्चा है कि राजद से खगड़िया निवासी और गैर-शिक्षक परबत्ता के पूर्व विधायक डॉ. संजीव, जनसुराज से एनजीओ संचालिका दिव्या ज्योति और निर्दलीय के तौर पर बख्तियारपुर लखनपुरा के विवेक शर्मा मैदान में आ सकते हैं। नवल खेमे का मानना है कि तीनों ही गैर-शिक्षक हैं और भूमिहार समुदाय से होने के कारण यादव वोट बैंक वाले नवल के सामने टिक नहीं पाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.