गया/नवादा, 02 सितंबर 2026

नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना के त्वरित उद्भेदन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया विकास वैभव ने विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.09.2026 को नवादा जिला अंतर्गत ग्राम-पाचूगढ़, थाना-हिसुआ में पीयूष कुमार उर्फ प्रणय, उम्र-23 वर्ष, पे- मनीष कुमार भारती को अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा गोली मार देने की सूचना प्राप्त हुई थी।

इस संबंध में हिसुआ थाना कांड सं-508/26, दिनांक-02.09.2026, धारा-191(2)/191(3)/190/103(1)/126(2)/115(2)/352/351(2)(3) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गयाजी द्वारा स्वयं घटनास्थल पर उपस्थित होकर घटना के उद्भेदन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही मृतक के परिवार की सुरक्षा हेतु 02 अंगरक्षक एवं 01/04 पुलिस बल को हाउस गार्ड के रूप में तैनात किया गया है।

SIT का गठन:
उक्त मामले के त्वरित उद्भेदन एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, नवादा के नेतृत्व में 8 सदस्यीय विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है:

  1. अभिनव धीमान, पुलिस अधीक्षक, नवादा – टीम प्रभारी

2. सुरेश प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, नवादा

3. दिगम्बर कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक, हिसुआ अंचल, नवादा

4. पंकज कुमार झा, अंचल पुलिस निरीक्षक, नगर, नवादा

5. मृत्युंजय कुमार, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, हिसुआ थाना, नवादा

6. अनील कुमार सिंह, पु०अ०नि०(अपर थानाध्यक्ष), हिसुआ थाना, नवादा

7. विकास चंद यादव, पु०नि०, डी०आई०यू० प्रभारी, नवादा

8. आलोक कुमार, पु०अ०नि०, तकनीकी शाखा, नवादा

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ने बताया कि टीम के सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि घटनास्थल एवं उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य तथा अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों का तत्काल विश्लेषण कर अपराधियों की पहचान एवं संभावित ठिकानों पर छापेमारी/सर्च अभियान चलाया जाए।अनुसंधान की प्रगति की प्रत्येक 24 घंटे में समीक्षा की जाएगी तथा वरीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मगध क्षेत्र की पुलिस इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और वैज्ञानिक एवं प्रभावी अनुसंधान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.