नई दिल्ली 04 सितम्बर 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं है।
एक सुभाषित साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने भगवान के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट साझा करते हुए लिखा:
“आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!”


![]()
