पटना 10 सितम्बर 2026

गुरुवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 मंत्री श्री मदन सहनी ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा मौजूद रहीं।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मदन सहनी ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के सहयोग और सहमति से बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराबबंदी कानून के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिहार में शराबबंदी प्रभावी रूप से लागू है और आगे भी इसे पूरी सख्ती के साथ लागू रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का सबसे बड़ा लाभ गरीबों, मजदूरों और बिहार की आधी आबादी यानी महिलाओं को मिला है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.