पटना 10 सितम्बर 2026

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 के संबंध में आज प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), पटना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में MY Bharat के राज्य निदेशक कपिल देव राम और केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), पटना की वरिष्ठ लेखा अधिकारी सीमा कुमारी उपस्थित रहीं।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाता है। यह दिवस भारत के महान दार्शनिक, विचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह दिवस सशक्त, जागरूक और उत्तरदायी युवाओं के निर्माण के संबंध में स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनकी दूरदर्शी दृष्टि को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, यह युवाओं को राष्ट्र के विकास और प्रगति में सक्रिय एवं सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

वर्ष 2025 में, युवाओं को ‘विकसित भारत@2047’ के विजन से जोड़ने के माननीय प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप, राष्ट्रीय युवा महोत्सव का पुनर्गठन करते हुए इसे ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ (VBYLD) के रूप में आयोजित किया गया। VBYLD-2026 के पिछले संस्करण में देशभर से 50 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

युवाओं ने ‘MY Bharat’ और ‘MY Gov’ पोर्टल पर आयोजित ‘विकसित भारत क्विज़’ में भी सहभागिता की। साथ ही, मेरिट-आधारित और कई चरणों वाली प्रक्रिया के जरिए, 15-29 साल की उम के भारत के सबसे ऊर्जावान युवाओं में से लगभग 3000 युवाओं को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ में भाग लेने के लिए चुना गया।

इस पहल को आगे बढ़ाते हुए, VBYLD-2027 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं को छह प्रमुख क्षेत्रों में सहभागिता के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। इस पहल का समापन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ होगा।

VBYLD-2027 छह प्रमुख ट्रैक पर आधारित होगा, जो राज्य स्तर पर एक साथ आयोजित होंगें और समापन नई दिल्ली में राष्ट्रीय संवाद के लिए चयन के साथ होगा।  

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.