पटना 11 सितम्बर 2026

शुक्रवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ मौजूद रहे।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का 20 वर्षों का कार्यकाल बिहार के लिए स्वर्णिम काल के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। वर्ष 2005 में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने बिहार को अराजकता, अव्यवस्था और बदहाली के दौर से बाहर निकालकर हर क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किया तथा बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं और प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस संकट की घड़़ी में पूरी मजबूती के साथ बाढ़़ पीड़ितों के साथ खड़ीहै। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जानकारी के अभाव में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.