पटना, 16 सितंबर 2026

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2026-27 में बी.डी. कॉलेज, पटना ने शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज के एथलीटों ने दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया

प्रतियोगिता में बी.डी. कॉलेज की टीम का नेतृत्व पीटीआई दीपक राज ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. अशोक कुमार साव विशेष रूप से मौजूद रहे।

ऋषिराज ने जीते दो पदक

कॉलेज के तेज धावक ऋषिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वहीं 200 मीटर दौड़ में उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

थ्रो इवेंट में भी जलवा

थ्रो इवेंट में उत्सव राज ने हैमर थ्रो में रजत पदक जीता, जबकि उत्तम कुमार ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर कॉलेज की झोली में एक और पदक डाला।

कॉलेज प्रशासन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कॉलेज के खेल माहौल और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.