पटना 31 अक्टूबर 2026

बिहार सरकार के मा0 स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने आज पटना स्थित अशोक कन्वेंशन केंद्र में भारत रत्न ‘‘लौहपुरुष’’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर निशांत ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अतुलनीय एवं अविस्मरणीय है। स्वतंत्रता के बाद अनेक रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने एक सशक्त और अखंड भारत की नींव रखी। उनका दृढ़ संकल्प, राष्ट्रनिष्ठा और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
आगे उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, सामाजिक समरसता बनाए रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और सद्भाव को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लेना चाहिए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी, मंत्री रामकृपाल यादव, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, शीला मंडल एवं प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.