पटना, 16 सितंबर 2026

बी.डी. कॉलेज, पटना के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर आज एक साहित्यिक एवं भाषायी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हिन्दी भाषा एवं साहित्य के प्रति अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. लाड़ली कुमारी ने प्रतियोगिता के नियमों एवं दिशा-निर्देशों को स्पष्ट किया। उन्होंने हिन्दी पखवाड़ा के उद्देश्य और वर्तमान समय में हिन्दी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हिन्दी के प्रति सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया।

विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. शत्रुघ्न शरण सिंह ने हिन्दी भाषा के महत्व, उसकी व्यापकता और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से हिन्दी को केवल विषय न मानकर जीवन और अभिव्यक्ति का माध्यम बनाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अमित कुमार ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –

प्रथम स्थान – सिमरन कुमारी
द्वितीय स्थान – सुहानी कुमारी एवं शिवानी कुमारी
तृतीय स्थान – नेहा कुमारी एवं अन्नू रंजन

सभी विजेताओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद के कर-कमलों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और हिन्दी विभाग के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रवि कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने प्राचार्य, निर्णायक, विभागाध्यक्ष, सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम का समापन हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान और उसके व्यापक प्रयोग के संकल्प के साथ हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.