पटना, 16 सितंबर 2026

कॉलेज, पटना के प्रांगण में आज दिनांक 16.09.2026 को भूगोल विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक भव्य नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) दिवाकर प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं और आमजन को जागरूक करना था।

भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से “ओजोन है तो सुरक्षा है, ओजोन है तो जीवन है” और “ओजोन बचाओ, धरती बचाओ” जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को बेहद प्रभावशाली और कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रों के जीवंत अभिनय ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष कुमारी निशा रानी, डॉ. मनीषा प्रियम्बदा, डॉ. सुधीर कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.