पटना, 16 सितंबर 2026

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 14 एवं 15 सितंबर को आयोजित इंटर-कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज (R.K.D. College) के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।

सात सदस्यीय टीम ने इस प्रतियोगिता में कॉलेज का परचम लहराया।

खुशी और प्रिंस ने दो-दो पदक जीते

बी.कॉम पांचवें सेमेस्टर की छात्रा खुशी सिंह ने ट्रिपल जंप और हाई जंप में दो रजत पदक हासिल किए। वहीं इतिहास विषय के पांचवें सेमेस्टर के छात्र प्रिंस कुमार ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में दो सिल्वर मेडल प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

रसायन शास्त्र तृतीय सेमेस्टर के छात्र गुलाम-ए-मुस्तफा ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

टीम का सफल नेतृत्व कॉलेज की स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. जया दीक्षित ने किया। खेल वॉलंटियर्स अमित और अंकित ने भी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीता सिन्हा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.