पटना, 16 सितंबर 2026
देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, बिहार विद्यापीठ में बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षुओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं टीम भावना जैसे जीवनोपयोगी गुणों का विकास होता है। उन्होंने “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” टैगलाइन के माध्यम से वर्तमान समय में खेलों के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्धियों के लिए प्रेरित होते हैं तथा खेल संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बिहार विद्यापीठ की निदेशक, शिक्षा, संस्कृति एवं संग्रहालय, डॉ. मृदुला प्रकाश ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अब महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में भी खेलों के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

बिहार विद्यापीठ के सचिव डॉ. राणा अवधेश ने खेलों की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनने के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व को भी प्रभावी ढंग से निखार सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से खेल-कूद को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
समारोह में विभिन्न क्रीड़ा स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई।
इस अवसर पर बिहार विद्यापीठ के संयुक्त सचिव डॉ. अवधेश के नारायण तथा एआईसी के सीओओ प्रमोद कर्ण सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समन्वयन क्रीड़ा एवं शारीरिक शिक्षा की सहायक प्रोफेसर मिताली मित्रा ने किया। उनके मार्गदर्शन में क्रीड़ा विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रीना चौधरी एवं कुमारी प्रेरणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रभारी प्राचार्य, सहायक प्रोफेसर चन्द्रकान्त आर्य ने किया। उन्होंने आगत अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के अंत में सहायक प्रोफेसर रिंपल कुमारी ने अतिथियों, आयोजकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है। समारोह इसी उद्देश्य की सार्थक परिणति के रूप में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
100 मीटर दौड़
पुरुष वर्ग: प्रथम — शिवराम महतो; द्वितीय — विकास कुमार; तृतीय — विशाल कुमार
महिला वर्ग: प्रथम — पूजा कुमारी; द्वितीय — सीमा कुमारी; तृतीय — ज्योति कुमारी
200 मीटर दौड़
पुरुष वर्ग: प्रथम — वेद प्रकाश तिवारी; द्वितीय — विकास कुमार; तृतीय — शिवराम महतो
महिला वर्ग: प्रथम — रानी कुमारी; द्वितीय — अर्चना कुमारी; तृतीय — रिंकी कुमारी
शॉट पुट
पुरुष वर्ग: प्रथम — धनंजय कुमार; द्वितीय — सुनील कुमार; तृतीय — मिथुन घोष
महिला वर्ग: प्रथम — निशु कुमारी; प्रथम — प्रीति कुमारी; द्वितीय — स्मृति रानी; तृतीय — रानी कुमारी
डिस्कस थ्रो
पुरुष वर्ग: प्रथम — अमितेश कुमार; द्वितीय — वेद प्रकाश तिवारी; द्वितीय — धनंजय कुमार; तृतीय — मिथुन घोष
महिला वर्ग: प्रथम — पुष्पांजलि; द्वितीय — प्रीति कुमारी; तृतीय — रिंकी कुमारी
जेवलिन थ्रो
पुरुष वर्ग: प्रथम — धनंजय कुमार; द्वितीय — अमितेश कुमार; तृतीय — सुनील कुमार
महिला वर्ग: प्रथम — मनीषा कुमारी; द्वितीय — स्मृति रानी; तृतीय — रानी कुमारी
कैरम
पुरुष वर्ग: प्रथम — मुकेश कुमार; द्वितीय — क़मर अशरफ खान; तृतीय — रत्नेश कुमार राय
महिला वर्ग: प्रथम — बेबी कुमारी; द्वितीय — अंकिता कुमारी; तृतीय — सरिता कुमारी
शतरंज
पुरुष वर्ग: प्रथम — अमन पांडेय; द्वितीय — सूरज कुमार; तृतीय — विकास कुमार
महिला वर्ग: प्रथम — शालू कुमारी; द्वितीय — अंजली कुमारी; तृतीय — कोमल कुमारी
सैक रेस
पुरुष वर्ग: प्रथम — युवराज सिंह; द्वितीय — शिवराम महतो; तृतीय — विशाल कुमार
महिला वर्ग: प्रथम — स्मृति शर्मा; द्वितीय — रिंकी कुमारी; तृतीय — अंकिता कुमारी

स्पून एवं मार्बल दौड़
पुरुष वर्ग: प्रथम — कृष्णा; द्वितीय — विकास कुमार; तृतीय — युवराज सिंह
महिला वर्ग: प्रथम — सुप्रिया लक्ष्मी; द्वितीय — मनीषा कुमारी; तृतीय — सिम्पी गुप्ता
3 लेग रेस
पुरुष वर्ग: प्रथम — विशाल कुमार एवं विकास कुमार; द्वितीय — शिवराम महतो एवं अमितेश कुमार; तृतीय — वेद प्रकाश तिवारी एवं मिथुन घोष
महिला वर्ग: प्रथम — अंकिता कुमारी एवं ज्योति कुमारी; द्वितीय — मान्या कुमारी एवं अंजली कुमारी; तृतीय — संध्या कुमारी एवं सुधा कुमारी
4×100 मीटर रिले दौड़
पुरुष वर्ग: प्रथम — विक्रम कुमार, युवराज सिंह एवं अजीत कुमार; द्वितीय — विकास कुमार, विशाल कुमार, सनी साह, मिथुन घोष एवं क़मर अशरफ खान; तृतीय — वेद प्रकाश तिवारी, शिवराम महतो, रोहित कुमार एवं अमितेश कुमार
महिला वर्ग: प्रथम — ज्योति कुमारी, निशु कुमारी, अंकिता कुमारी एवं पूजा कुमारी; द्वितीय — सीमा कुमारी, अनामिका कुमारी, अंजली कुमारी एवं रिंकी कुमारी; तृतीय — पूजा कुमारी, स्मृति शर्मा, अंजली कुमारी एवं रानी कुमारी

शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मियों की स्पून एवं मार्बल दौड़
इस वर्ष महाविद्यालय के टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए भी स्पून एवं मार्बल दौड़ का आयोजन किया गया।
पुरुष वर्ग: प्रथम — प्रवीण कुमार (ऑफिस स्टाफ); द्वितीय — राकेश सिन्हा (कंप्यूटर शिक्षक); तृतीय — कमलेश कुमार (सहायक प्रोफेसर)
महिला वर्ग: प्रथम — बबीता देवी (मेड); द्वितीय — विनीता कुमारी (ऑफिस स्टाफ); तृतीय — डॉ. रीना चौधरी (सहायक प्रोफेसर)
महाविद्यालय चैंपियन
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर डी.एल.एड. सत्र 2024–2026 के धनंजय कुमार एवं रानी कुमारी को महाविद्यालय चैंपियन का खिताब प्रदान किया गया।
![]()
