पटना,16 सितंबर 2026

शिक्षा से वंचित रह गई महिलाओं को अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने का दूसरा अवसर देने के उद्देश्य से बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE), जीविका, एजुकेट गर्ल्स और प्रथम द्वारा संयुक्त रूप से पहल की जा रही है। इस पहल के माध्यम से जीविका दीदियों को बीबीओएसई के तहत 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ज्ञातव्य हो कि बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) पटना , ऐसी शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराता है, जिसके माध्यम से नियमित विद्यालयी शिक्षा पूरी नहीं कर पाने वाले शिक्षार्थियों को अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाने और 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा पूरी करने का अवसर मिलता है। इस बोर्ड की मान्यता अन्य बोर्ड की रह ही है इसके द्वारा जारी किए गए सर्टिफिकेट गवर्नमेंट जॉब ओर अन्य कार्यों के लिए पूरे तरह मान्य है ।इसी व्यवस्था का लाभ जीविका दीदियों तक पहुंचाने के लिए नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस पहल के तहत जीविका दीदियों के बीच बीबीओएसई में नामांकन एवं परीक्षा के लिए आवेदन करने को लेकर जागरूकता एवं प्रोत्साहन का कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से उन महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो किसी कारणवश अपनी 10वीं या 12वीं की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं। बीबीओएसई के माध्यम से उन्हें अपनी अधूरी शिक्षा पूरी करने का दूसरा अवसर मिल रहा है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे आगे की शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़े अवसरों की ओर आगे बढ़ सकेंगी।

जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शिक्षा को महिलाओं के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए जीविका दीदियों को अपनी अधूरी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर जीविका की टीम द्वारा दीदियों तक इस पहल की जानकारी पहुंचाने और उन्हें नामांकन के लिए प्रेरित करने में सहयोग किया जा रहा है।

इसी क्रम में मानस मिलिंद वरीय कार्यपालक पदाधिकारी BBOSE द्वारा इस पहल के तहत गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय नयागांव,सोनपुर में जीविका द्वारा संचालित LIBRARY में उपलब्ध सुविधाओं यथा पुस्तकें,कंप्यूटर,इंटरनेट की सुविधा,अखबार आदि सुविधाओं का अवलोकन किया ताकि इसे जीविका दीदीयों के मार्गदर्शन देने हेतु एक फैसिलिटेशन सेंटर के रूप में विकसित किया सके ।

तत्पश्चात सिद्धि जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति, गोपालपुर, सोनपुर, जिला सारण का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा देने से मिलने वाले अवसरों पर चर्चा की तथा उन्हें अपनी अधूरी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रेरित किया।

संवाद के दौरान जीविका दीदियों ने BBOSE शिक्षा से जुड़े अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। मानस मिलिंद ने जीविका दीदियों का परिचय BBOSE से कराया।जिसके तहत BBOSE में नामांकन एवं परीक्षा के तौर तरीकों से अवगत कराया।शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए इस अवसर का लाभ उठाने के लिए जीविका दीदियों को प्रोत्साहित किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मविश्वास, बेहतर अवसर और आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करना है।

इसी क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा मीनू कुमारी से विचार विमर्श किया गया, जिसमें जिले में कार्यरत BBOSE के अध्ययन केंद्रों को और भी सुदृढ़ करने ,नए अध्ययन केंद्रों को खोलने से संबंधित सुझाव दिए गए। इस सम्बन्ध में जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा द्वारा आश्वस्त किया गया कि अध्ययन केंद्रों को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक उपाय किए जाएंगे साथ ही अधिकाधिक नामांकन के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में एजुकेट गर्ल्स से नीरज , प्रकाश सिंह एवं रितु देवी, प्रथम से प्रमोद शाह , सिद्धि जीविका से जितेंद्र कुमार तथा बीपीएम जीविका स्वाति की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने जीविका दीदियों को बीबीओएसई के माध्यम से अपनी अधूरी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह पहल न केवल जीविका दीदियों की शिक्षा के सन्दर्भ में एक महत्वपूर्ण चरण सिद्ध होगा बल्कि बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा । आशा है कि यह पहल अन्य राज्यों के साथ साथ देश के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed