पटना, 21 सितंबर 2026
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के परिसर में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता 2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 21 एवं 22 सितंबर को आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विशेष अतिथि एवं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियन पापिया दत्ता गांधी, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के खेल समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार, निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. श्यामा रॉय को शॉल, मोमेंटो एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।

खेलों से होता है सर्वांगीण विकास
उद्घाटन समारोह को प्राचार्या प्रो. डॉ. श्यामा रॉय, डॉ. मुकेश कुमार, पापिया दत्ता गांधी तथा प्रो. प्रमांशी जयदेव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर जोर देते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतियोगिता में गंगा देवी महिला महाविद्यालय, जे.डी. विमेंस कॉलेज, अरविंद महिला कॉलेज, ए.एन. कॉलेज एवं आर.पी.एम. कॉलेज सहित विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. उर्वशी गौतम ने गरिमापूर्ण ढंग से किया। उद्घाटन के तुरंत बाद महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले शुरू हो गए।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 22 सितंबर को भी मुकाबले जारी रहेंगे और उसी दिन समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में खेल समिति की समन्वयक डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. मंजरी शुक्ला, प्रो. प्रमांशी जयदेव, डॉ. ललित कुमार, डॉ. शशि अग्रवाल, डॉ. अभिक सिंह, डॉ. अश्वनी राज सहित सभी शिक्षकों, खेल प्रशिक्षक शाइस्ता प्रवीण और छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
![]()
