पटना, 22 सितम्बर 2026
बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने 51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार ग्रामीण बैंक का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मुकुल सहाय, बिहार ग्रामीण बैंक के जनरल मैनेजर संजॉय सिन्हा एवं संजीव श्रीवास्तव सहित प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य सदस्य उपस्थित थे।
![]()
