पटना, 23 सितम्बर 2026

बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 के लिए एनडीए समर्थित जद (यू) उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इस मौके पर जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते दो दशकों में बिहार ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुले हैं। शिक्षकों और स्नातकों के हितों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने, कौशल विकास और युवाओं को नौकरी एवं रोजगार से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक काम हुए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच सात निश्चय-2 के तहत युवाओं के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कुल 50 लाख रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया। वहीं, सात निश्चय-3 के तहत वर्ष 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार नीतीश माॅडल के तहत बिहार के विकास की इसी गति को आगे बढ़़ा रही है। शिक्षा, रोजगार और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर एनडीए समर्थित जद (यू) के उम्मीदवार मतदाताओं के बीच जाएंगे और इन उपलब्धियों को प्रत्येक शिक्षक एवं स्नातक मतदाता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षकों और स्नातकों की अपेक्षाओं के अनुरूप शिक्षा और युवा विकास को नई गति देने के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.