पटना, 24 सितंबर 2026

राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज, कंकड़बाग, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के NSS विंग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीता सिन्हा ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. के. के. राय के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. हरजीत कुमार डॉ ज़या दिक्षित और डॉ जूही सहित और शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा NSS गीत की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों—सेवा, समर्पण, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व—को रेखांकित किया गया। प्राचार्या डॉ. सीता सिन्हा एवं उपस्थित प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।

समग्र रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का यह आयोजन उत्साह, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना से परिपूर्ण एक सफल एवं यादगार कार्यक्रम रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.