पटना,09 नवम्बर 2026
सोमवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित कर्पूरी सभागार में एनडीए की संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार एवं रालोमो के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी ने आगामी 21 नवंबर को वैशाली के जाफरपट्टी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा की।

इस अवसर पर जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए सरकार के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैशाली की ऐतिहासिक धरती पर आगमन हम सभी के लिए प्रसन्नता और गर्व का विषय है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह छह लेन पुल सहित कई विकास योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। वर्ष 2005 से नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की जो लंबी लकीर खींची है, उसे अब मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री का बिहार आगमन राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि वैशाली की ऐतिहासिक धरती ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है। 21 नवंबर को यहाँ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम भी इतिहास
के पन्नों में दर्ज होगा। जनभागीदारी के मामले में यह आयोजन पिछले सभी रिकाॅर्ड पीछे छोड़़ते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि 20 नवंबर को एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में 21 नवंबर को वैशाली के जाफरपट्टी औद्योगिक पार्क परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री बिहार को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का संकल्प है कि आने वाले समय में बिहार का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। 21 नवंबर का यह कार्यक्रम बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बिहार विकास की नई उड़़ान भर रहा है।

लोजपा (आर) के सुरेंद्र विवेक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार से गहरा लगाव है। वे जब भी बिहार आते हैं, राज्य के लिए कई विकास योजनाओं की सौगात लेकर आते हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए पूरा एनडीए परिवार जुटा हुआ है।
हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। 21 नवंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आएंगे, तो बिहारवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात समर्पित करेंगे। उनके आगमन को लेकर बिहार के लोग उत्सुक और उत्साहित हैं।
रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार आगमन निश्चित रूप से राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है। जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आते हैं, राज्य को विकास की नई सौगात मिलती।
![]()
