शशि शेखर ,फिल्म लेखक -निर्देशक -कलाकार एवं पत्रकार
पटना, 25 सितम्बर 2026
रिलीज की तारीख: 25 सितंबर 2026
बजट: लगभग ₹82 करोड़
स्क्रीन काउंट: भारत में लगभग 1300 स्क्रीन और विदेशों में 300 स्क्रीन (कुल वर्ल्डवाइड 1600 स्क्रीन)
एडवांस बुकिंग/प्री-सेल: शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय चेन (PVRInox और Cinepolis) में लगभग 15,000 से 30,000 टिकट
ओपनिंग अनुमान: पहले दिन की अनुमानित शुरुआत लगभग ₹6 -₹7 करोड़ के बीच
मास सर्किट: यूपी और बिहार में छठी मैया की पृष्ठभूमि और लोककथाओं के जुड़े होने के कारण फिल्म की पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग ₹6 -₹7 करोड़ के बीच (अनुमानित) होने की सम्भावना है।
मूवी रिव्यू (Movie Review)

कहानी:
फिल्म की कहानी बिहार के एक रहस्यमयी जंगल, वन देवी की शक्ति और छठी मैया की आस्था व लोककथाओं पर आधारित है। इसमें माइथोलॉजी और फैंटेसी का मिश्रण है।
निर्माता: एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार
निर्देशन: दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत फेम) और अरुणाभ कुमार
कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और सुलभा आर्या।
रेटिंग : 3/5 *
कमियां: क्रिटिक्स के अनुसार फिल्म की कहानी बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित रहने के बावजूद भी फिल्म में बिहार का टच नहीं है। फिल्म का स्क्रीनप्ले कमजोर है जिससे फिल्म की पकड़ ढीली पड़ जाती है ,छठ का गीत लोगों को आकर्षित कर रहा है लेकिन वीएफएक्स (VFX) असरदार नहीं हैं। तमन्ना भाटिया का अभिनय लोगों को पसंद आ रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग तथा बिहारी एक्सेंट में गहराई की कमी महसूस होती है।
बिहार में फिल्म ‘The Vvaan (द वन – फ़ोर्स ऑफ द फॉरेस्ट)’ को बॉक्स ऑफिस पर सबसे मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी बिहार के बिहटा (पटना) के पास स्थित ‘मां वन देवी मंदिर’ की लोककथाओं और छठी मैया की आस्था (छठ पूजा) पर आधारित होने के कारण, यहाँ के दर्शकों में इसे लेकर सबसे ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। शनिवार और रविवार को फिल्म के टिकट की बुकिंग में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
![]()
