पटना, 25 सितम्बर 2026

विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उपनेता एवं प्रदेश जदयू के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी को पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी के समक्ष चेक सौंपा।

ललन सर्राफ ने इस मौके पर कहा कि बिहार सरकार बाढ़़ पीड़ि़तों को हरसंभव राहत एवं सहायता उपलब्ध करा रही है। सभी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का काम पूरी तत्परता से किया जा रहा है। इस कठिन समय में राज्य के हर जिम्मेदार और सक्षम नागरिक को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

श्री सर्राफ ने आगे कहा कि विकासपुरुष नीतीश कुमार ने हमेशा कहा है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। उनकी ये सोच हम सभी को राह दिखाने का काम करती है। उनके दिए संस्कार पर जदयू परिवार पूरी प्रतिबद्धता से चल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.