मुंबई 29 सितम्बर 2026
राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड और महावीर जैन फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का दूसरा गाना ‘जय अम्बे बोल’ आज रिलीज कर दिया गया है। टाइटल ट्रैक के बाद यह जोशीला गरबा सॉन्ग फिल्म के म्यूजिक एल्बम में नवरात्रि का उत्सव और रंग लेकर आया है।
आयुष्मान खुराना और शरवरी पर फिल्माया गया यह गाना फेस्टिव माहौल, कलरफुल विजुअल्स और दमदार गरबा कोरियोग्राफी से भरपूर है।
इस गाने के साथ हिमेश रेशमिया ने अपने करियर में एक नया पड़ाव जोड़ा है। ‘जय अम्बे बोल’ हिमेश रेशमिया का पहला गरबा कंपोजिशन है। गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है श्रेया घोषाल ने और बोल लिखे हैं मयूर पुरी ने। संगीत और आवाज का यह संगम इसे इस नवरात्रि का फेस्टिव एंथम बनाने के लिए तैयार है।

संगीत पर मेकर्स का वक्तव्य:
” ‘ये प्रेम मोल लिया’ में संगीत सिर्फ गाना नहीं, कहानी का हिस्सा है। टाइटल ट्रैक ने जहाँ प्यार और परिवार की भावना दिखाई, वहीं ‘जय अम्बे बोल’ में हमने नवरात्रि के जश्न को सेलिब्रेट किया है। हिमेश जी ने पहली बार गरबा कंपोज किया है और श्रेया जी की आवाज ने इसे एक अलग ही ऊर्जा दी है।” – टीम राजश्री
फिल्म के टाइटल ट्रैक ‘ये प्रेम मोल लिया’ को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल चुका है, जिसने फिल्म की इमोशनल दुनिया से दर्शकों को जोड़ा। अब ‘जय अम्बे बोल’ के साथ फिल्म के संगीत में फेस्टिव बीट्स का तड़का लग गया है।
राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड और महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत, सूरज आर. बड़जात्या द्वारा निर्देशित ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।
फिल्म 27 नवंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
![]()
