पटना, 01 अक्टूबर 2026

बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु जदयू विधानमंडल दल की ओर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक माह के वेतन का चेक सौंपा गया।

लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत के नेतृत्व में कुल 17 लाख 19 हजार रुपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

इस अवसर पर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार विधानसभा में सचेतक सुधांशु शेखर, नचिकेता, विनय चौधरी, विधायक राधाचरण साह, विधायक सोनम रानी, विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल, विधायक अतिरेक कुमार, विधायक इन्द्रदेव सिंह, विधायक हेमनारायण साह, विधायक राजकुमार राय, विधायक निरंजन कुमार मेहता, विधायक दुलालचंद गोस्वामी, विधायक बबलू कुमार, विधायक रामविलास कामत सहित अन्य माननीय विधायकों ने अपने एक-एक माह के वेतन का चेक राहत कोष में दिया।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिए सभी माननीय सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आपदा की इस कठिन घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोगी सिद्ध होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed