पटना,03 अक्टूबर 2026

आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुनाव आयोग से दिशा निर्देश मांगा है। विभाग की ओर से इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा गया है।

आयोग की स्वीकृति मिलते ही शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की नई तिथि जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पहले 4 अक्टूबर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी।

राज्य में विधान परिषद् के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू है। अब चुनाव आयोग का दिशा निर्देश प्राप्त होते ही सामान्य स्थानांतरण की तारीख घोषित की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed