पटना, 2 अक्टूबर 2026

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर प्राचार्या प्रो. श्यामा राय, शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. श्यामा राय ने महात्मा गांधी के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से सत्य, अहिंसा, सेवा एवं गांधीवादी मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. श्वेता शर्मा ने सत्याग्रह, ट्रस्टीशिप एवं चंपारण आंदोलन सहित गांधीजी के विभिन्न योगदानों पर चर्चा की। डॉ. वंदना ने गांधीजी की विचारधारा, अहिंसा एवं ट्रस्टीशिप के सिद्धांतों की व्याख्या की, जबकि अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने गांधीजी के सामाजिक एवं आर्थिक विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। समाजशास्त्र विभाग की डॉ. मनीषा कुमारी एवं डॉ. मंजरी शुक्ला ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में छात्राओं एवं NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह के समन्वय में आयोजित कार्यक्रम में कृतिका कुमारी, शिवांगी कुमारी, शालू कुमारी, तनीषा कुमारी सहित अनेक NSS स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed