मुंबई, 14 अक्टूबर 2026

राजश्री प्रोडक्शंस (प्रा.) लिमिटेड और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, देश के सबसे पसंदीदा निर्देशक सूरज आर. बड़जात्या की अपकमिंग फैमिली म्यूजिकल फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को वर्ल्डवाइड स्तर पर यशराज फिल्म्स (YRF) रिलीज करेगी।

यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राजश्री प्रोडक्शंस ने आज फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इस सहयोग की आधिकारिक घोषणा की।फिल्म में आयुष्मान खुराना ‘प्रेम’ के किरदार में और शरवरी ‘पूर्वा’ के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यशराज फिल्म्स का इस फिल्म से जुड़ना राजश्री के साथ उनके पुराने और भरोसेमंद रिश्ते को आगे बढ़ाता है। इससे पहले YRF,राजश्री की ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ (2003) और ‘ऊंचाई’ (2022) जैसी फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज कर चुका है।

फिल्म के निर्माता कमल कुमार बड़जात्या, स्व. राजकुमार बड़जात्या, अजीत कुमार बड़जात्या और महावीर जैन हैं। यह सूरज बड़जात्या की ‘मैने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी पारिवारिक फिल्मों की परंपरा को आगे ले जाने वाली फिल्म है।फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे रॉयल ओपेरा हाउस, मुंबई में लॉन्च किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed