पटना 22 अक्टूबर 2026

राज्य सरकार ने बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान के लिए शुक्रवार,23 अक्टूबर 2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना स्नातक, तिरहुत स्नातक, दरभंगा स्नातक, कोसी स्नातक तथा पटना शिक्षक, तिरहुत शिक्षक, दरभंगा शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को इस अवकाश का लाभ मिलेगा।

अधिसूचना के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने भी गुरुवार देर शाम कार्यालय आदेश जारी कर विशेष छुट्टी की घोषणा की है। इस विशेष अवकाश का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए सुविधा मुहैया कराना है। यह विशेष अवकाश सिर्फ संबंधित स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचकों के लिए ही लागू होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.