पटना 22 अक्टूबर 2026

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार की सुबह पार्टी कार्यालय पहुँचकर विधान परिषद् की आठ सीटों के लिए स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव की विस्तृत समीक्षा की और चुनाव की माॅनिटरिंग कर रही टीम और पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया और अहम दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। मुलाकात के उपरान्त नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय के विभिन्न भवनों का मुआयना कर पूर्व में दिए गए निर्देशों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

नीतीश कुमार ने इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ से संगठनात्मक जानकारी ली और राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी एवं पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े से चुनाव-अभियान को लेकर आवश्यक विमर्श किया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी आठ सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत होगी।

ज्ञात हो की पार्टी कार्यालय आने से पूर्व नीतीश कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय 7, सर्कुलर रोड पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी से विधान परिषद् की चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा कर सभी सीटों की अद्यतन जानकारी ली थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.