पटना 22 अक्टूबर 2026
जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को राजवंशी नगर, बेली रोड, पटना स्थित नीरज कुमार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने बेहद आत्मीयता और अपनत्व के साथ उनका एवं उनके परिवारजनों का हालचाल पूछा तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुये शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नीरज कुमार को ईलाज कर रहे डाॅक्टरों की सलाह-मशविरा से अपनी चुनावी रणनीती पर कार्य करने का सुझाव देते हुये विजयी होने का आर्शीवाद दिया।

इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ भी मौजूद रहे।
![]()
