पटना 22 अक्टूबर 2026
जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना के कदमकुआँ स्थित पूर्वी लोहानीपुर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक श्याम रजक के अग्रज स्व. जवाहर लाल रजक के श्राद्धकर्म में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें सांत्वना दी।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करते हुए अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस अपार दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार को धैर्य व संबल प्रदान करें।

इस मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।
![]()
