पटना 29 अक्टूबर 2026
बी.डी. कॉलेज, पटना में इनर व्हील क्लब ऑफ पटना के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य एवं विद्यार्थी कल्याण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन में सेमिनार हॉल में हुआ।

कार्यक्रम में क्लिनिकल मनोचिकित्सक डॉ. बिंदा सिंह मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व, तनाव से निपटने के उपायों और जरूरत पड़ने पर बिना किसी झिझक के विशेषज्ञों से मदद लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात करना और समय पर सहायता लेना जरूरी है।इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. विभूति कुमार को विषय के क्षेत्र में उनके योगदान और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया|

कार्यक्रम का समन्वय इनर व्हील क्लब ऑफ पटना की अध्यक्ष अंजू गुप्ता ने किया। महाविद्यालय की काउंसलिंग सेल की समन्वयक डॉ. सीमा कुमारी और सेहत केंद्र की नोडल पदाधिकारी डॉ. स्वर्णा कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।

इस अवसर पर इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. बिनोद कुमार, मुख्य प्रॉक्टर प्रो. शत्रुघ्न शरण सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, तनाव प्रबंधन के बारे में जानकारी देना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। इसके साथ ही महाविद्यालय में सकारात्मक और सहयोगपूर्ण वातावरण बनाने पर जोर दिया गया।

![]()
