पटना 01 नवंबर 2026

बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार के मा0 स्वास्थ्य मंत्री और लोकप्रिय नेता श्री निशांत के नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में जद(यू) के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। उत्तर प्रदेश में श्री निशांत का प्रथम संगठनात्मक एवं राजनीतिक दौरा अभूतपूर्व रूप से सफल रहा है। वाराणसी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्हें सुनने और उनकी एक झलक पाने के लिए जो जनसैलाब उमड़ा, वह वास्तव में अद्भुत और अकल्पनीय था।

श्री कुशवाहा ने कहा कि श्री निशांत के उद्बोधन ने यूपी के जमीनी कार्यकर्ताओं में जिस नए उत्साह, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना का संचार किया है, वह आने वाले समय में यूपी जद(यू) के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। एक कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री के रूप में श्री निशांत ने जनसेवा और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किए हैं, उनकी गूंज आज बिहार की सीमाओं को पार कर पूरे भारत में सुनाई दे रही है।

यही कारण है कि बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के युवाओं और आम जनमानस के बीच श्री निशांत की लोकप्रियता एवं जनस्वीकृति में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश की धरती पर मा0 श्री निशांत के इस शानदार राजनीतिक आगाज का प्रभाव आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में देखने को मिलेगा। उनके नेतृत्व में न्याय के साथ विकास और सुशासन की विचारधारा को उत्तर प्रदेश में नई मजबूती मिलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed