नई दिल्ली, 01 नवंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि गौरवशाली इतिहास, अद्भुत वीरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित हरियाणा पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यहां की लोक परंपराओं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने हमेशा भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है।

श्री मोदी ने कहा, “हरियाणा के लोगों ने कृषि, खेल, रक्षा सेवाओं, उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। राज्य के खिलाड़ी तिरंगे का गौरव बढ़ा रहे हैं, वहीं यहां के किसान देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

हरियाणा दिवस की राज्य के मेरे सभी परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं!

गौरवशाली इतिहास, अद्भुत पराक्रम और समृद्ध संस्कृति से सुसज्जित हमारा यह प्रदेश देश की शान है। यहां की लोक परंपराओं और जीवंत ग्रामीण संस्कृति ने राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को हमेशा समृद्ध किया है।

हरियाणा के लोगों ने अपने परिश्रम और समर्पण से कृषि, खेल और रक्षा सेवाओं से लेकर उद्योग, शिक्षा और स्टार्टअप तक अपनी प्रतिभा और संकल्प का लोहा मनवाया है। यहां के खिलाड़ी तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं, तो अन्नदाता देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूती दे रहे हैं।

मैं कामना करता हूं कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed