पटना,06 नवम्बर, 2026

गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की एक अंगीभूत इकाई, ने दीपावली के पावन एवं मंगलमय अवसर पर समस्त छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों, अभिभावकों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत मंगलकामनाएँ प्रेषित की।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा राय ने अपने संदेश में कहा कि दीपों का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। दीपावली हमें अपने जीवन से अज्ञानता, निराशा और नकारात्मकता को दूर कर ज्ञान, सद्भावना, प्रेम एवं सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर हम सभी को सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए। अपने घरों के साथ-साथ अपने विचारों और समाज को भी ज्ञान, संस्कार एवं संवेदनशीलता के दीपों से आलोकित करना चाहिए।

प्रो. राय ने कहा, “दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर ज्ञान, सद्भावना और मानवता का प्रकाश जगाने का अवसर है। आइए, हम सभी प्रेम, सहयोग और सकारात्मकता के दीप प्रज्वलित कर एक उज्ज्वल, समृद्ध एवं खुशहाल समाज के निर्माण में सहभागी बनें।”उन्होंने कामना व्यक्त की कि हमारी छात्राएँ शिक्षा, आत्मविश्वास, नैतिकता एवं आत्मनिर्भरता के प्रकाश से अपने जीवन को उज्ज्वल बनाते हुए राष्ट्र निर्माण और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.