पटना 05 नवंबर 2026

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि राज्य के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कोई भी बच्चा आर्थिक, सामाजिक या किसी अन्य कारण से पढ़ाई से वंचित नहीं रहे। इसके लिए शिक्षा विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। शिक्षा व्यवस्था में बेहतर सुधार के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और समाज को मिलकर काम करना होगा। शिक्षा मंत्री गुरुवार को खगड़िया जिला समाहरणालय के सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में विद्यालयों की आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों के अपार पंजीकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र-छात्राओं के नामांकन और नियमित उपस्थिति की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया। बैठक में डीएम विक्रम वीरकर और डीईओ अमरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

इस दौरान डीएम ने जिले में शुरू की गई ‘पढ़बै खगड़िया’ पहल की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों की ड्रॉपआउट दर कम करना, नामांकन बढ़ाना और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

शिक्षा मंत्री तिवारी ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘पढ़बै खगड़िया’ जैसे स्थानीय प्रयास बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.