पटना,07 नवंबर 2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने पार्टी के अनुशासन और संगठनात्मक निर्देशों की अवहेलना करने वाले जिला कांग्रेस अध्यक्षों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने है कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की अपील के बावजूद 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल नहीं होने वाले करीब 8 से 9 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

राजेश राम ने कहा कि पार्टी के निर्देशों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पालन करना प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है। संगठन के प्रति जवाबदेही और अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

उन्होंने निर्देश दिया कि आगे की कार्रवाई एवं भविष्य की जिम्मेदारियों के संबंध में चर्चा के लिए संबंधित जिला अध्यक्ष उनसे अथवा बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू जी से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.