पटना, 09 नवम्बर 2026
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार की शाम मध्य प्रदेश के खजुराहो में पूज्य आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज (बागेश्वर धाम सरकार) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूज्य गुरुदेव का दर्शन कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया।

शिक्षा मंत्री तिवारी ने गुरुदेव के श्रीचरणों में नमन करते हुए बिहार की सुख-समृद्धि और निरंतर उन्नति की कामना की। साथ ही, प्रदेश के सभी नागरिकों और देशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन के लिए भी आशीर्वाद मांगा।


![]()
