पटना, 11 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति, गर्दनीबाग द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुये और लोगों को प्रसाद वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने कंकड़बाग के अशोकनगर स्थित प्रेम त्रिलोकी सामुदायिक भवन तथा अनीसाबाद के साकेत विहार में भी चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

मुख्यमंत्री को चित्रगुप्त पूजा समितियों की ओर से अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद रविशंकर प्रसाद, बिहार विधान परिषद् के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय कुमार, विधान पार्षद संजय मयूख, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष रणवीर नंदन सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, अशोक नगर एवं अनीसाबाद पूजा समितियों के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed